13 November: Rohit Sharma scores a record 264 against Sri Lanka at Kolkata

13 November: Rohit Sharma scores a record 264 against Sri Lanka at Kolkata

Rohit Sharma News : भारतीय टीम में एक रन मशीन हे तो दूसरा हे हिटमैन। विराट कोहली को सब लोग रन मशीन कहते हे, और रोहित शर्मा को उसकी बेहतरीन बरियो की वजेसे हिटमेंन कहते हे.

भारतीय टीम के ओप्पनिंग बेट्समेन रोहित शर्मा ने 2014 में आज ही के दिन यानी 13 नवंबर को वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। रोहित ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। बीसीसीआई ने रोहित की उस ऐतिहासिक पारी के वीडियो का लिंक शेयर किया है।

13 November: Rohit Sharma scores a record 264 against Sri Lanka at Kolkata

BCCI Twitte for Rohit Sharma

बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, “2014 में आज ही के दिन, रोहित शर्मा ने 264 रन बनाकर इतिहास रचा था। यह वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इस पारी में 33 चौके और नौ छक्के शामिल हैं।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 173 गेंदों की पारी में 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। उन्होंने पहले 50 रन 72 गेंदों पर बनाए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदले और अगली 28 गेंद में पचास रन बना अपना शतक पूरा किया। 100 से 150 तक पहुंचने में उन्होंने 25 गेंदें लीं। कुल 151 गेंदों पर उन्होंने 200 रन पूरे किए।

रोहित शर्मा की इस पारी के दम पर भारत ने पांच विकेट पर 404 रनों का स्कोर बनाया था। लेकिन ४०४ रन का सामना करते हुवे श्रीलंकाई टीम मात्र २५१ रन बना पाई.

अपने 224 वनडे मैचों के करियर में रोहित तीन बार दोहरा शतक जमा चुके हैं। उन्होंने कुल 29 शतक और 43 अर्धशतक जमाए हैं।

रोहित शर्मा ने हाल ही में अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब दिलाया था।

Leave a Comment